- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Sanitizers And Masks Are Not Available In City Drug Stores
शहर की दवा दुकानों में नहीं मिल रहा है सेनिटाइजर और मास्क
शहर की दवा दुकानों में अब सेनिटाइजर व मास्क मिलने बंद हो गए हैं। शुक्रवार तक 10 रुपए के मास्क 200 रुपए और 150 रुपए में मिलने वाला सेनिटाइजर 700 रुपए तक बिका है। शनिवार की सुबह से अधिकांश दुकानदारों ने मास्क व सेनिटाइजर देने से हाथ उठा दिया है। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास जितने मास्क व सेनिटाइजर से सभी खत्म हो गए हैं। आर्डर देने के बाद भी सामान नहीं आ रहे है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग कारगर उपाय है। इसलिए बाजार में इसकी मांग अचानक से बढ़ गई है। दुकानदारों ने मास्क और सेनिटाइजर को मनमानी कीमत पर बेचा। एमआरपी से कई गुना अधिक कीमत पर सेनिटाइजर व मास्क बेचे गए हैं। पर अब जब सरकार ने इसकी कालाबाजारी व मुनाफाखोरी रोकने के लिए इसे आवश्यक वस्तु घोषित कर दिया है तो दुकानदार सामग्री नहीं होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में वे लोग परेशान हैं जिन्हें वायरस से बचाव के लिए बेहद जरूरी समझ रहे हैं। लोग सेनिटाइजर व मास्क का ऑनलाइन आर्डर भी कर रहे हैं।
कपड़े का करें उपयोग
मास्क नहीं मिलने की दशा में कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। सफेद व साफ कपड़े काे दो बार मोड़कर उससे नाक व मुंह बंद करते हुए अच्छे से बांध लें। इस कपड़े को रोजाना गर्म पानी में डुबोकर साफ करें। कपड़े का यह मास्क भी उच्च क्वालिटी के मास्क जैसा ही है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोग साफ रूमाल भी मास्क के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कॉलेज परीक्षाओं को भी स्थगित कर दी गई है। सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने आदेश जारी करते हुए सभी केंद्राध्यक्ष, प्राचार्य व महाविद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी दी है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को छोड़कर लगभग सभी कक्षाओं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
सीबीएसई: एग्जाम हॉल में ले जा सकेंगे मास्क व सेनिटाइजर
जशपुरनगर | सीबीएसई ने सर्कुलर जारी करते हुए बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में अपने साथ मास्क और सैनेटाइजर ले जाने की अनुमति दी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों और सीबीएसई को आदेश दिया है कि वे कोरोना वायरस को लेकर में छात्रों में जागरूकता फैलाएं।
सरगुजा यूनिवर्सिटी की भी परीक्षाएं स्थगित
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग कारगर उपाय है। इसलिए बाजार में इसकी मांग अचानक से बढ़ गई है। दुकानदारों ने मास्क और सेनिटाइजर को मनमानी कीमत पर बेचा। एमआरपी से कई गुना अधिक कीमत पर सेनिटाइजर व मास्क बेचे गए हैं। पर अब जब सरकार ने इसकी कालाबाजारी व मुनाफाखोरी रोकने के लिए इसे आवश्यक वस्तु घोषित कर दिया है तो दुकानदार सामग्री नहीं होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में वे लोग परेशान हैं जिन्हें वायरस से बचाव के लिए बेहद जरूरी समझ रहे हैं। लोग सेनिटाइजर व मास्क का ऑनलाइन आर्डर भी कर रहे हैं।
सेनिटाइजर नहीं जरूरी- कोई जरूरी नहीं कि बाजार में बिकने वाले हेंड सेनिटाइजर का ही उपयोग हो। कई ऐसे लिक्विड हैं जो विषाणु नाशक हैं। जैसे डिटॉल व सेवलॉन को पानी में घोलकर सफाई में उपयोग कर सकते हैं।