- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Send Questions To Cm On The Topic Of 39water Care39 Till 27
‘पानी की परवाह‘ विषय पर सीएम तक प्रश्न भेजिए 27 तक
जशपुरनगर | सीएम भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘पानी की परवाह‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 मार्च को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 अप्रैल को होगा।