- Hindi News
- National
- Pathalgaon News Chhattisgarh News Shop Of Colors Not Decorated This Time Due To Fear Of Rain And Corona In Holi
होली में बारिश और कोरोना के डर से इस बार नहीं सजी रंगों की दुकान
होती के त्यौहार पर इस मर्तबा बेमौसम बारिश एवं कोरोना वायरस का डर बना हुआ है। होली में आपसी सौहार्द्र बढाने के लिए लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते है, लेकिन 85 देशों में अपना कहर बरपा रहा कोरोना वायरस के डर से लोग अब होली मे गले लगने से भी परहेज करने की बात सांझा कर रहे हैं। सोमवार को होलिका दहन होगा। होलिका दहन के एक सप्ताह पहले से ही शहर मे रंगों की दुकान सज जाया करती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। होलिका दहन के एक दिन पहले तक शहर में इक्का दुक्का छोड़कर कही भी रंगों की दुकानें नहीं दिखी।
होली दहन का मुहूर्त - ज्योतिषाचार्य आनंद शर्मा ने बताया कि होलिका दहन मे भद्रा की छाया नहीं होने के कारण होलिका दहन प्रदोष काल में शाम 6 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट तक किया जा सकता है। इसके बाद प्रदोष काल की समाप्ति हो जाती है। परंतु होलिका दहन इस समय के बाद भी सुविधा अनुसार किया जा सकता है।