- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Smoke Comes Out From Atms Causing Panic Among Customers
एटीएम से निकला धुआं तो ग्राहकों में हड़कंप मचा
शनिवार की शाम 7.30 बजे जिला मुख्यालय में बस स्टैंड में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पैसा निकालने आए लोगों ने एटीएम से धुआं निकलते देखा तो सकते में आ गए। लोगों ने जशपुर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस बल सहित बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों को समझने की कोशिश की। लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। मामले में अभी समझने का प्रयास किया जा रहा है कि किन कारणों से हादसा हुआ।
दुर्घटना के बाद भी यहां बड़ी संख्या में लोग पैसे निकालने के लिए पहुंचे, लेकिन ऐसी स्थिति देखकर ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। एटीएम खराब होने के कारण रविवार को लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।