पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Sports Scout And Ncc Students Will Get Bonus Points

खेलकूद, स्काउट और एनसीसी के स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेलकूद, स्काउट, एनसीसी समेत अन्य से जुड़े दसवीं-बारहवीं के स्टूडेंट्स को बोनस अंक मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग से पात्र छात्रों की सूची मांगी है। 31 मार्च तक लिस्ट देने के लिए कहा गया है, इसके अनुसार छात्रों को बोनस नंबर दिए जाएंगे।

पिछली बार दसवीं-बारहवीं के 3360 स्टूडेंट्स को बोनस अंक दिया गया था। पिछले कई बरसों से यह अंक छात्रों को दिए जा रहे हैं। इसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है।इस प्रावधान के अनुसार कौन सा छात्र पात्र है इसकी सूची माशिमं के पास नहीं रहती।

स्कूल शिक्षा से मिले लिस्ट के अनुसार ही छात्रों के बीच यह अंक बांटे जाते हैं। इस बार भी पात्र छात्रों की सूची मांगी गई है। खेलकूद, एससीसी, स्काउट से जुड़े छात्र बोनस अंक के लिए संबंधित स्कूल से संपर्क
कर सकते हैं। उनकी लिस्ट
बनाकर संंबंधित स्कूल के प्राचार्य भेजेंगे।

पांच कैटेगरी में स्पोर्ट्स से जुड़े छात्र ही ज्यादा


बोनस नंबर देने का प्रावधान तो करीब पांच कैटेगरी में है। लेकिन खेलकूद से जुड़े अधिकतर छात्र ही इसका लाभ ले रहे हैं। पिछली बार खेलकूद से जुड़े छात्रों की संख्या करीब ढ़ाई हजार तक थी। पिछली बार एनएसएस और एनसीसी में किसी छात्र को बोनस अंक नहीं मिला। स्काउट गाइड के रूप में कुछ छात्रों को बोनस नंबर मिला। इसकी बदौलत कुछ छात्र टॉप-10 की लिस्ट में भी शामिल हुए। इस बार बोनस नंबर को मुख्य विषयों में मिले नंबरों के साथ नहीं जोड़ा जाएगा इसलिए स्काउट गाइड में भी आवेदन कम आ सकता है।

खबरें और भी हैं...