- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Students From All Over The Country Will Be Able To Participate In The National Youth Parliament
राष्ट्रीय युवा संसद में हिस्सा ले सकेंगे देशभर के स्टूडेंट्स
संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद योजना का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए किया जाएगा।
इसमें स्कूलों और कॉलेज के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। इसके लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान युवा संसद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्कूल्स के प्रिंसिपल द्वारा चयनित विद्यार्थी युवा संसद किशोर सभा और महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसके बाद संस्थान अपने परिसर में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक कराए जा सकेंगे। बता दें कि संस्थान द्वारा युवा संसद की रिपोर्ट, वीडियो व फोटो नेशनल यूथ पार्लियामेंट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जांच और सत्यापन के बाद नियमों के अनुरूप पाए जाने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
देश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान जो युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं। उन्हें ऑनलाइन एनवाईपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे।