पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathalgaon News Chhattisgarh News The Decision Of The Chairman Will Be Held In The Next Meeting Of Committee Members Elected In The District

जनपद मे समिति सदस्यों का चुनाव संपन्न अगली बैठक मे होगा सभापति का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनपद से चुनकर आए बीडीसी सदस्यों के बीच समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ। इस दौरान अध्यक्ष सुकृत सिंह, उपाध्यक्ष नाजिर साय निकुंज, एसडीएम योगेश श्रीवास एवं जनपद सीईओ बीएल सरल, समारू राम ,जितेन्द्र टांडे मौजुद थे। समिति में शिक्षा, कृषि, संचार, सहकारिता एवं उद्योग समिति के सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ। अगली बैठक में समिति के सदस्य जनपद के सभापति का चुनाव करेंगे। उपाध्यक्ष नाजिर साय निकुंज ने बताया कि 25 जनपद सदस्यों के बीच समिति के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। जनपद के सभी कार्यों का क्रियान्वयन के लिए समिति तैयार कर उसकी जवाबदारी समिति सदस्य बने लोगों को दी जाती है। जनपद सदस्यों में समिति सदस्य बनाने के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रहीं,परंतु सभी जनपद सदस्यों मे आपसी राय मशवरा बनने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मे यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया।

खबरें और भी हैं...