पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News The Hailstorm And Intermittent Rain Fell Throughout The Villages Of The Text Area

पाठ क्षेत्र के गांवों में गिरे ओले व दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिग्री

तापमान

तापमान 14 डिग्री पर स्थिर

बादल व बारिश की वजह से तापमान 14 डिग्री पर स्थिर है। बारिश के कारण ठंड का एहसास हाेने लगा है। लोग अभी भी मोटे गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। शाम के वक्त अलाव भी जल रहे हैं। यह पहली बार हाे रहा है जब मार्च के महीने में लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा हो।

पिछले 5 दिनों से बादल और बारिश का मौसम


मंगलवार दोपहर 1 बजे के बाद घने काले बादल छा गए और शाम के वक्त बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बुधवार को सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक लगातार तेज बारिश हुई। मंगलवार व बुधवार की रात को भी करीब चार घंटे तक मुसलाधार बारिश हुई थी। बुधवार को दोपहर बाद मौसम साफ हो गया पर गुरुवार की सुबह फिर से घने बादल छा गए। गुरुवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे तक तेज मुसलाधार बारिश गुरूवार को भी हुई। दो दिन में करीब साढ़े 11 घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद बरसात जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। शुक्रवार को दिनभर काले घने बादल छाए रहे और देर रात को पाठ इलाकों में ओलावृष्टि हुई। शनिवार को भी बरसात जैसा मौसम बना रहा। इस बेमौसम बारिश की वजह से कुएं व तालाबों में बरसात की तरह पानी भर गया है। आम लोगों को इस मौसम से भारी परेशानी हो रही है। स्कूल व कॉलेजों की छुट्टियां होने के कारण उन्हें राहत मिली है पर व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है। दुकानें देर से खुल रही है और रात में जल्दी बंद हो रही है। खराब मौसम के कारण बाजार में ज्यादा चहल पहल नहीं है।


किमी हवा की रफ्तार

प्रतिशत

नमी

प्रतिशत

बारिश

5**

88**

52**

14**

मौसम पर एक नजर


अस्पताल के हर वार्ड में वायरल बुखार के मरीजों की भीड़

खराब मौसम के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को भी जिला अस्पताल में 4 सौ से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अधिकांश मरीज सर्दी-खांसी के थे। कोरोना वायरस को लेकर जहां लोगों में डर बना हुआ है वहीं खराब मौसम के कारण लोग तेजी से सर्दी-खांसी जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों ने इस मौसम में हर हाल में सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस मौसम में ठंडे पानी का सेवन नहीं करने को कहा गया है। जब भी जरूरत हल्का गर्म पानी पिएं। फल व सब्जियों का सेवन अधिक करें। ताजे भाेजन करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मल्टीविटामिन की गोलियां ले सकते हैं।

ओलावृष्टि से फसलों
को नुकसान


पाठ इलाके पंडरापाठ, सोनक्यारी, सन्ना, महनई, बलादरपाठ, कंवई, महुआ, आस्ता, दौनापाठ सहित सौ से अधिक गांव ओलावृष्टि से प्रभावित है। यह इलाके मिर्च उत्पादक क्षेत्र हैं। कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि से मिर्च के पौधे सो गए थे। इसके बाद किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे। पर बादल व बारिश का मौसम बना रहा। किसानों का कहना है कि अब मिर्च की फसल को बचा पाना मुश्किल है। मिर्च के अलावा टमाटर, बैंगन, लौकी, पपीता सहित अन्य सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। खराब मौसम के कारण बाजार में सब्जियों की लोकल आवक भी कम हो गई है।

सुबह 8 बजे छाया अंधेरा।
खबरें और भी हैं...