- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News The Road From Butkhar To Dhodhira Was Broken For The Last Three Years
बुटकछार से ढोढीआरा तक जाने वाली सड़क पिछले तीन सालों से टूटी
_photocaption_अंकिरा | तपकरा के सिहारजोरी से बुटकछार, ढोढीआरा जाने वाली सड़क बुटकछार के पहले काफी जर्जर हो गई है। जिससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को 7 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तयकर दुलदुला के हल्दीमुंडा से घूमकर केसरई जाने की मजबूरी होती है। जबकि सिहारजोरी से बुटकछार की दूरी महज 3 किलोमीटर है। इस मार्ग की सड़क को उखड़े तीन साल हो गए, लेकिन लोगों की सुविधाओं के लिए रोड की मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ईई संजय देभुरने ने बताया कि जल्द जांच कराई जाएगी एवं जरूरी पहल की जाएगी।*photocaption*