- Hindi News
- National
- Kunkuri News Chhattisgarh News Tiranga Yatra Pulled Out Of Kunkuri Jai Pillar In Support Of Caa And Nrc
सीएए और एनआरसी के समर्थन में कुनकुरी जय स्तंभ से निकाली गई तिरंगा यात्रा
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में सीएए व प्रस्तावित एनआरसी के समर्थन में तिरंगा पदयात्रा जय स्तंभ चौक से निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ व भारत माता की आरती की गई।
राजीव नंदे ने बताया कि तरंगा यात्रा कुनकुरी जय स्तम्भ चौक से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए जशपुर नगर के महाराजा चौक शाम 7 बजे पहुंची। जहां आयोजित सभा को प्रांतीय धर्म प्रसार प्रमुख रणधीर पाण्डेय ने संबोधित किया गया। यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्थलों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए उसमें शामिल हुए। यात्रा में सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा दिखाई दिया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। रैली में युवा संगठन, सीनियर सिटीजन ग्रुप, व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी संगठन, भजन मंडली, स्वयं सेवी संस्था, एनजीओ, धार्मिक संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
सीएए व एनआरसी के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा।