- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Truck Crosses Outside Sugar Factory Police Recovered In Runhat Forest
शक्कर कारखाना के बाहर से ट्रक पार, रनहत के जंगल में पुलिस ने किया बरामद
सूरजपुर| केरता शक्कर कारखाना के बाहर से खाली ट्रक की चोरी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को बलरामपुर जिले के रनहत जंगल से बरामद किया। चोर ट्रक को छोड़कर भाग गए थे। पुलिस अब इसके चोर की तलाश में लगी हुई है। बताया गया है कि 12 मार्च की देर रात गढ़वा झारखण्ड निवासी सत्तार अंसारी ने चौकी खड़गवां में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के गेट नंबर 2 के बाहर खाली ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 1349 को खड़ा कर वह खाना खाने के लिए होटल गया था। इसके बाद जब वापस आया तो ट्रक वहां नहीं था। इस पर पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया। इसके बाद चौकी प्रभारी खड़गवां अजहरउद्दीन ने जिले के सरहदी थाना क्षेत्रों में त्वरित नाकाबंदी कराई। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए पंजीबद्ध कर लिया है।