पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathalgaon News Chhattisgarh News Uniform Theft Of Bars From Construction Shop

कंस्ट्रक्शन दुकान से लाखाें का समान चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंस्ट्रक्शन दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, कीमती सामान सहित नकदी पार कर दी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकान मालिक को चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

इंदिरा नगर लैलूंगा निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने पुलिस को बताया कि पत्थलगांव रोड पर उसकी तिरुपति कंस्ट्रक्शन के नाम से दुकान है। बीते 9 मार्च को दुकान बंद करके वह रोज की तरह घर चला गया था। होली के कारण दो दिन बाद वह 11 मार्च को दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा था और दुकान में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क, कंप्यूटर, दुकान में रखा कीमती सामान व गुल्लक में रखे 30 हजार रुपए नकद गायब थे। दुकान मालिक ने बताया कि चोर शायद दुकान पर नजर रखे हुए थे, दो दिन के लिए बंद होते ही वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी डिस्क चोरी हो जाने से कैमरे में भी चोर नजर नहीं आ सके। पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। टीआई लैलूंगा ने बताया कि चोर स्थानीय ही लग रहे है, जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...