पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Vacancy For 7 Posts Of Assistant Ground Water Scientists

सहायक भू-जल वैज्ञानिकों के 7 पदों के लिए निकली वैकेंसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जशपुरनगर | जलसंसाधन विभाग में अब मिट्टी के जानकारों को भू-जल की जांच नहीं करनी पड़ेगी, विभाग में कई साल बाद सहायक भूजल वैज्ञानिकों की भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के माध्यम से ये भर्तियां निकाली गई है। सात पदों में सहायक भूजल वैज्ञानिकों के पांच, सहायक भू-भौतिक विद और सहायक भू-रसायन विद के एक-एक पोस्ट है। दरअसल, विभाग पिछले कई सालों से विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा था। रायपुर सर्किल में स्वीकृत 48 पदों के मुकाबले केवल 7 लोग ही काम कर रहे थे। यानी विभाग में करीब 41 पदों पर रिक्ति है, इनमें से अब सात पदों पर भर्ती हो रही है। विशेषज्ञों की कमी के कारण तकनीकी स्टॉफ को ज्यादा वर्क लोड भी उठाना
पड़ता था।
खबरें और भी हैं...