- Hindi News
- National
- Pathalgaon News Chhattisgarh News Vehicle Stuck In Mud Jammed For 5 Kilometers On Sitapur To Pathalgaon Road
कीचड़ में फंसे वाहन,सीतापुर से पत्थलगांव मार्ग पर लगा 5 किलोमीटर तक लंबा जाम
शहर से पूर्व व उत्तर दिशा की ओर जाने वाली दो सडक परियोजना का काम तीन साल के बाद भी अधूरा पड़ा है। अब बेमौसम बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ी गाड़ियों के फंसने से जाम लग रहा है। पत्थलगांव से सीतापुर की 35 किलोमीटर सड़क के खराब होने से पांच किलोमीटर से भी लंबा जाम लग गया है।
शनिवार की सुबह जाम में सैकड़ों भारी वाहनो के अलावा सवारी बसें भी फंसी रही। जिसके कारण यात्रियों को भूखे-प्यासे रहा पड़ा। इस मार्ग में निर्माण काम चल रहा है। बेमौसम बारिश से सड़क में डाली गई मिट्टी कीचड़ बन गया। जिसके कारण भारी उसमें फंसने लगे हैं। देखते ही देखते पांच दर्जन से भी अधिक ट्रकों के अलावा सवारी बसे भी जाम मे खड़ी हो गई। इधर जाम की स्थिति का सबसे अधिक खामियाजा बसों मे सवार यात्रियों को उठाना पड़ा। वहीं एनएच विभाग के अधिकारी के पास जाम से निपटने की कोई तैयारी नहीं है। इतना ही नहीं जाम लगने पर विभाग का कोई भी कर्मचारी स्थिति नियंत्रण करने के लिए मौजुद नहीं रहे।
ठेकेदार भागा तो
आई विपदा
पत्थलगांव से कुनकुरी व सीतापुर से लेकर पत्थलगांव तक की 650 करोड़ की दो सडक परियोजना का काम ठेकेदार बीच मे अधूरा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों ही परियोजना की सडक को बनाने के लिए अब तक आधा दर्जन से भी अधिक ठेकेदार यहां आकर अपनी जोर आजमाइश कर चुके है, लेकिन इसके बाद दोनों ही परियोजना की सडक का काम अधूरा है।
भी अधिक ट्रकों के अलावा सवारी बसे भी जाम मे खड़ी हो गई। इधर जाम की स्थिति का सबसे अधिक खामियाजा बसों मे सवार यात्रियों को उठाना पड़ा। वहीं एनएच विभाग के अधिकारी के पास जाम से निपटने की कोई तैयारी नहीं है। इतना ही नहीं जाम लगने पर विभाग का कोई भी कर्मचारी स्थिति नियंत्रण करने के लिए मौजुद नहीं रहे।
10 फीसदी भी
नहीं हुआ काम
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में पत्थलगांव से लेकर कांसाबेल तक की सडक मे घुटने से भी ऊपर का कीचड़ जमा है। अब यहां आए दिन जाम के अलावा दुर्घटनाएं भी हो रही है। शनिवार की सुबह भी कीचड़ से कई बाइक चालक फिसल कर गिर पडे। कांसाबेल के बैजु गोयल ने बताया कि पत्थलगांव से कुनकुरी तक 350 करोड की परियोजना मे तीन साल समय बिताकर ठेकेदार ने 10 फीसदी भी काम पूरा नहीं किया है।
सड़क पर लगी वाहनों की कतार