- Hindi News
- National
- Jashpur News Chhattisgarh News Women Took Out The Message Of De Addiction By Taking Out A Rally
रैली निकालकर महिलाओं ने लोगों को दिया नशा मुक्ति का संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद पंचायत कांसाबेल में महिलाओं के आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ जनपद पंचायत के अध्यक्ष कमल साय भगत एवं जनपद सदस्य रवि शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की। अभियान के तहत 45 दिनों तक राष्ट्रीय आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण बाद उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी दिया जाएगा।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद पंचायत कांसाबेल के 40 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा गांव-गांव में रैली निकालकर नारी शक्ति को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। साथ ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान के तहत उन्हें शराब पीने से होने वाले नुकसान के बता कर शराब से दूर रहने के लिए अपील की है। रैली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को भी बढ़ावा देने के लिए गांव गांव में नारे लगाकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने घरों मुहल्लों को भी साफ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की है। इस अवसर पर जनपद के अध्यक्ष कमल साय भगत ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। जनपद सदस्य रवि शर्मा ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। इस दौरान सीएमओ एलएन सिदार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीपीएम कमलेश श्रीवास, कॉर्डिनेटर आशीष तिर्की सहित सरपंच व सचिव उपस्थित थे।