पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jashpur News Chhattisgarh News Yadav Community Did A 24 Hour Monolithic Kirtan In Sutri Panchayat

सुतरी पंचायत में यादव समाज ने किया 24 घंटे का अखंड कीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_जशपुरनगर | बगीचा के सुतरी में यादव समाज के लाेगाें द्वारा अष्टप्रहरी का आयोजन किया गया। अष्टप्रहरी शुक्रवार को 9 बजे पंडित वासुदेव शर्मा ने शुरू कराई। अखण्ड कीर्तन में सुतरी सहित भितघरा, टांगरडीह, रेंगले, पुरंगा, गुरमहाकोना, बेतरा, बैगाकोना रायकेरा एवं अन्य क्षेत्र से धर्म प्रेमी रंगबिरंगे वेश में शामिल हुए और अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा कि धार्मिक आयोजन संस्कृति और समाज बचाने का एक आधार है। लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में जुड़ना चाहिए। इस दौरान पिछड़ा वर्ग कमेटी के जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव, डीडी यादव यादव, लीलाधर यादव, कृपाशंकर यादव, रामकेश्वर यादव, कमलेश्वर यादव, रवि यादव, घनश्याम यादव, हरीश यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।*photocaption*
खबरें और भी हैं...