- Hindi News
- National
- Kapsi News Chhattisgarh News 10 Cases Of Alcohol Seized From Mercatola And Kapasi 2 Arrested
मरकाटोला और कापसी से जब्त की 10 पेटी शराब, 2 गिरफ्तार
कोरर| ग्राम मरकाटोला और कापसी में कोरर पुलिस ने ग्रामीण के घर छापामार कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अवैध शराब जब्त की। मुखबिर से सूचना मिलने पर कोरर प्रभारी एमबी पटेल ने टीम बनाकर भेजा।
टीम ने मरकाटोला निवासी सुग्रीव हिचामी के घर दबिश देकर शराब पकड़ी। इसी तरह कापसी के मारीपारा निवासी देवराज नुरेटी के घर से अवैध शराब बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के घरों से 10 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसकी कीमत 73 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।