- Hindi News
- National
- Lakhanpuri News Chhattisgarh News 2 Bikes Collided Near Kanapond Divider Driver Injured
कानापोंड डिवाइडर के पास 2 बाइक भिड़ीं, चालक घायल
कानापोंड डिवाईडर के पास 11 मार्च को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। कांकेर निवासी विजित गौतम पिता आरएन गौतम जो चारामा जनपद में सहायक प्रोग्रामर के पद पर पदस्थ है। वे रोज की तरह अपनी पल्सर बाइक से चारामा आफिस जा रहे थे।
इसी दौरान कानापोंड डिवाइडर के पास विपरीत दिशा से पावर एक्सेल से आ रहे महाराष्ट्र के बर्तन खिलौना बेचने वाला के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरे रहे। इसमें विजित गौतम को गंभीर चोंटे आई है। उनका पैर फेक्चर होने पर उन्हें लखनपुरी के समाजसेवी एवं यातायात मित्र नरेश नाग, टेकेंद्र साहू एवं सोनसाय साहू ने कांकेर से आ रही एक कार को रूकवाकर चारामा अस्पताल पहुंचाया।
ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार गिरे, घायल
गुुरुवार नेशनल हाइवे के चिनौरी मोड के पास बाइक सवार ट्रैक्टर से टकरा गए। इसमें भाई-बहन घायल हो गए। प्रवीण कुमार अपनी बाइक से चारामा से कांकेर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चिनौरी मोड़ के पास ट्रैक्टर मुड़ रही थी। बाइक का साइड मिरर ट्रैक्टर से टकरा गया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक चिनौरी की ओर भाग गया। दोनों घायलों को राहगीरों ने लखनपुरी अस्पताल पहुंचा।