- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News 45 Lakh Hemp Was Hidden By Locking The Toilet Couple Arrested
शौचालय में ताला लगाकर छुपाया था 4.5 लाख का गांजा, दंपती गिरफ्तार
113 किलो गांजा जब्त आरोपियों के बेटे और उसके साथी की तलाश
चारामा पुलिस ने दरगहन के एक दंपती को गांजा की बड़ी खेप के साथ उसके घर से पकड़ा। दंपती ने इसे घर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में छुपा कर रखा था। जिसे तलाश करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शौचालय में लगे ताले ने शक पैदा कर दिया और जब उसे खोलवाया गया तो गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने शौचालय का ताला खोलवाकर करीब 4.52 लाख का 113 किलो गांजा जब्त किया है। होली में काफी मात्रा खपाया गया। बचे हुए गांजा को कहीं शिफ्ट करने की भी तैयारी थी।
मुखबिर से ही पुलिस को सूचना मिली कि दरगहन निवासी तरूण सुकदेव के मकान में रात में कुछ भीड़ जुट रही है। पुलिस सादे कपड़ों में वहां तैनात कर दी गई। 11 मार्च की रात जब मुखबिरों ने पुख्ता खबर परतरूण के घर की घेरेबंदी की गई। कमरों की तलाशी में गांजा नहीं मिला। फिर घर के पीछे स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में पुलिस ने ताला लगा हुआ पाया जिससे पुलिस को शंका हुई। दंपती ताला खोलने से आनाकानी करते रहे। दबाव डालकर खुलवाया गया तो वहां बोरों में गांजा भरा था। पुलिस ने तरूण सुकदेव व उसकी प|ी प्रतिभा सुकदेव 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में चारामा थाना के एसआई पवन ठाकुर, एएसआई मनोज जैन सहित अन्य थे।
गांजा तस्कर पुत्र व साथी फरार: दरगहन इलाके में गांजा तस्करी से लेकर उसे स्थानीय स्तर पर बेचने तक तरूण सुकदेव का पूरा परिवार शामिल है। पुत्र दिव्यांशु सुखदेव 21 साल गांजा की पड़ोसी राज्य से दरगहन तक इसकी खेप लाता है। उसका दोस्त निक्कु खापर्डे निवासी दरहगहन साथ देता है। घटना के बाद से ये दोनों फरार है।
टीआई बोले- और भी नामों का होगा खुलासा
चारामा थाना प्रभारी एमडी देशमुख ने बताया पकड़े गए पति प|ी को सिर्फ अपने पुत्र व उसके साथी का नाम ही मालूम है। फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और भी नामों का खुलासा होने की संभावना है।