- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News 6 Year Old Boy Dies Due To Drowning In Pond Of Kalgaon
कलगांव के तालाब में डूबनेसे 6 साल के बालक की मौत
अंतागढ़ थानांतर्गत ग्राम कलगांव में बालक की मौत तालाब में डुबने से हो गयी। 8 मार्च को 6 वर्षीय बालक कमलेश हुपेंडी पिता रामधर की मौत गांव के तालाब में डुबने से हो गई। बालक कमलेश हुंपेडी को दोपहर 12 बजे के बाद उसकी मां रमुला ने भोजन कराया।
इसके बाद बच्चा अपने साथियों के साथ घर के आंगन में खेलने लगा और उसकी मां रमुला अपनी सहेली के घर चली गई। इधर बच्चा कमलेश अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए चला गया। खेलते-खेलते वह घर से 300 मीटर की दूरी पर तालाब में पहुंच गया। यहां गहरे पानी में जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई।
जब शाम को उसकी मां घर लौटी और उसका बच्चा घर में नही मिला तो वह उसे खोजने लगी और फिर खोजबीन में बालक कमलेश की लाश तालाब में मिली। घटना के बाद दूसरे दिन 9 मार्च को परिजन अंतागढ़ थाना में जानकारी देने के लिए पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना में जुटी हुई है।