दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया, भेजा गया जेल
कांकेर | बडग़ांव थानांतर्गत नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जवाहर खेड़ेगांव के 22 वर्षीय सुदेश गावड़े पिता मैनुराम ने 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर गत वर्ष मार्च 2019 में पहाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद पीडि़ता ने परिजनों के साथ युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को उसे गांव से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।