पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Anganwadi Workers Submitted Memorandum About Demands

आंगनबाड़ी कर्मियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका संघ ने शनिवार को महिला बाल विकास कार्यालय भानुप्रतापुर में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 9 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ द्वारा समय समय पर ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अब तक मांग शासन स्तर पर लंबित हैं। मांगों के निराकरण के लिए कई बार निवेदन किया गया था, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं होने के कारण संघ के प्रांतीय बैठक में 13 मार्च को शासन का ध्यानाकर्षण करने राजधानी में धरना व रैली प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें ब्लॉक की कार्यकर्ता व सहायिका सामूहिक अवकाश लेकर शामिल होंगी। इस मौके पर संघ अध्यक्ष रूकमणी गुप्ता, सचिव रीता वस्त्रकार, रेणु श्रीवास्तव, फुलेश्वरी, प्रेमलता, खिलेश्वरी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...