- Hindi News
- National
- Antagarh News Chhattisgarh News Antagarh Bjp General Secretary Enters Congress
अंतागढ़ भाजपा महामंत्री ने किया कांग्रेस में प्रवेश
ग्राम बैहासाल्हेभाट में जनपद सदस्य आभार आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंतागढ़ भाजपा मंडल महामंत्री व तालाबेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच चंदेल कुमेटी ने विधायक अनूप नाग के नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। उनका विधायक एवं युवा मोर्चा के सदस्य अरूण नेताम को तिलक लगाकर कांग्रेस प्रवेश कराया।
चंदेल कुमेटी ने कहा क्षेत्र हित में और कांग्रेस की रीति नीति और क्षेत्र के विधायक अनूप नाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हुआ हूं। मैंने भाजपा के विधायक और सांसदों का कार्यकाल देखा है। पार्टी संगठन में भी महत्व नहीं दिया जाता है जबकि कांग्रेस के विधायक अनूप नाग क्षेत्र में जो कार्य की मांग की जाती, उसे पूरा करते हैं। वे सभी को साथ लेकर चलते हैं, इसलिए मैं कांग्रेस प्रवेश किया। कार्यक्रम में कोलर जनपद पंचायत सदस्य दंतेश्वरी वट्टी, जनपद पंचायत अध्यक्ष बद्रीनाथ गावड़े, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुकेश ठक्कर, जिला कांग्रेस महामंत्री अखिलेश चंदेल, तेजसिंह बघेल, कन्हैया राम, सुनील नुरेटी आदि उपस्थित थे।
अंतागढ़। भाजपा नेता चंदेल कुमेटी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।