- Hindi News
- National
- Pankhanjur News Chhattisgarh News Bsf Honors Youths Who Take Skill Training 5 Jobs
बीएसएफ ने कौशल प्रशिक्षण लेने वालेयुवाओं का किया सम्मान, 5 को नौकरी
पखांजूर | सीमा सुरक्षा बल की 157वीं वाहिनी की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 30 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत हाउस कीपर कम कुकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 26 छात्रों ने अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। रविवार को छात्रों को सीमा सुरक्षा बल पखांजूर हेडक्वार्टर में सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पांच युवकों को प्लेसमेंट से नौकरी मिलने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राजेश कुंभकार, गौतम राय, गोविंद विश्वास, विपुल दत्त और अजीत दास को डॉ. रेड्डी लैब हैदराबाद में प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार मिल गया।
भोपाल की संस्था के सहयोग से प्रशिक्षण : कमांडेंट नवीन मोहन शर्मा ने कहा बीएसएफ लोगों की सुरक्षा के साथ उनकी
सहायता भी करती है। इसी के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप अपने गांव के लिए रोल माॅडल बने, ताकि उसे देख गांव के युवाओं में भी जागरूकता आए।
कार्यक्रम में बीएसएफ के अफसरों के साथ एएसपी पखांजूर राजेेंद्र जायसवाल, एसडीओपी मयंक तिवारी, पखांजूर थाना प्रभारी पीडी चन्द्रा उपस्थित थे।
पखांजूर। हेडक्वार्टर में प्रशिक्षार्थियों को किया गया सम्मानित।