- Hindi News
- National
- Bhanupratappur News Chhattisgarh News Camp Legal Information Given To Students
शिविर... छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी
भानुप्रतापपुर | आईटीआई भानुप्रतापपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम श्रेणी न्यायाधीश जितेंद्र प्रधान ने भरण पोषण, बाल विवाह, टोनही प्रताडऩा सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी। लीगल एड अधिवक्ता वनिता सोनी ने मोटर व्हीकल एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं बिना लाईसेंस के गाड़ी न चलाने संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में विधिक स्वयं सेवक अरविंद सलाम, आईटीआई प्राचार्य रोशन ध्रुव व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।