पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Camp Set To Settle Pension Case 719 Applications Received

पेंशन प्रकरण निपटाने लगाया गया शिविर, 719 आवेदन आए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर | जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय पेंशन प्रकरण निराकरण एवं दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 764 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसमें पेंशन प्रकरण के 719 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 45 दिव्यांगों को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए 45 आवेदन प्राप्त हुए। पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी आवेदनों को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर सीईओ जीएस धुरवे को सौंपा गया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग के आशीष शोरी, राजकुमार पटेल, समाज शिक्षा संगठक सुरेंद्र सिंह बघेल, जिला चिकित्सालय से डॉ. विजय उसेंडी, डॉ, महेंद्र, डॉ. एस कुमेटी, डॉ. एसके सिन्हा, डॉ. डीके सिंह, सचिव बरन सिंह आंचला, तुलसी राम यदु, सत्यदेव टांडिया, बरसन सलाम, धनाजी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर। शिविर में पेंशन प्रकरण को लेकर पहुंचे ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...