अभियान... हेलमेट वालों का मुंह मीठा कराया
कांकेर | होली पर्व के मद्देनजर थाना चारामा एवं यातायात पुलिस कांकेर द्वारा धमतरी मार्ग में चेक पोस्ट लगा वाहनों की जांच की। इस दौरान नेशनल हाईवे से गुजरने वाले बाइक चालकों को हेलमेट पहन कर चलने, तीन सवारी नहीं बैठाने, शराब के नशे मे वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति से वाहन चलाने, कार चालकों को सीट बेल्ट बांधने व अन्य वाहन चालकों को ओव्हर लोड नहीं चलने की समझाईश दी गई। जांच के दौरान हेलमेट पहन कर मोटर साईकल चलाने वाले चालको को थाना चारामा एवं यातायात पुलिस कांकेर द्वारा मिठाई खिलाकर होली की शुभ कामनाओं के साथ सेव ड्राइव का संदेश दिया गया। जबकि यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 36 छोटी बड़े वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई करते उनसे 8100 रूपए जुर्माना वसूल किया गया।