खड़ी कार में लगी आग
दुधावा| बस स्टैंड दुधावा में मंडी के पास घर के सामने खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इसे ग्रामीणों की मदद से बुझाया गया। शिक्षक नवल सिंग मरकाम होली के दिन अपनी कार से अपने घर अर्जुनी गए हुए थे। वहां से आकर वे दुधावा में अपने निवास में जगह नहीं होने के कारण पडोसी अनिल जयसवाल के काम्पलेक्स में कार खड़ी की थी। शाम 5 बजे के करीब कार से अचानक धुआं निकलना चालू हुआ।