- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Certificate Of E Literacy Given After Training
प्रशिक्षण के बाद दिया ई-साक्षरता का प्रमाण-पत्र
दसपुर। कार्यक्रम में शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
दसपुर |ई-साक्षरता केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यकम को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें कांकेर जिले के नगर पालिका परिषद कांकेर को चिन्हांकित किया गया है। कार्यकम के सफल कियान्वयन के लिए नगरी निकाय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 14 से 60 वर्ष आयु समूह के लोगो को डिजिटल साक्षरता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। शहरी क्षेत्र के असाक्षर को डिजिटल साक्षर करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत डिजिटल उपकरण मोबाइल, इंटरनेट, ऑनलाइन मोबाइल सेवा, सोशल नेटवर्किंग आदि का परिचालन सिखाया जाएगा।
सर्वे अनुसार कांकेर नगर पालिका अंतर्गत 300 असाक्षरों का लक्ष्य चिन्हांकन किया गया है। इसमें से 272 शिक्षार्थी सफल हुए हंै । शेष 28 शिक्षार्थी 12 वें बैच में अध्ययनरत हैं। जिसे माह मार्च में पूर्ण कर लिया जाएगा। एक माह तक नियमित उपस्थिति प्रदान कर प्रशिक्षित हुए शिक्षार्थी का आंतरिक, बाह्य मूल्यांकन लिया जाता है। कार्यक्रम में एलआर ध्रुव, राघवेन्द्र कंचन, कमलेश साहू, दीपेश निर्मलकर, वैशाली बोरकर, सीमा साहू आदि उपस्थित थे।