पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Children And Teachers Played Dry Holi Also Gave Message To People

बच्चों व शिक्षकों ने खेली सूखी होली, लोगों को भी दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के एमजी वार्ड में बच्चों व शिक्षकों ने सूखी होली खेली और पानी बचत करने का संदेश दिया। बच्चों ने घर में सूखी होली खेलने का निर्णय लिया। बाजार में हर्बल गुलाल भी आया है। जिसकी भी अच्छी मांग बनी हुई है। होली पर्व को लेकर बाजार में काफी चहल पहल रही।

शहर के एमजी वार्ड में बच्चों व शिक्षकों ने सूखी होली खेली और घर में भी सूखी होली खेलने की बात कही। प्रधान अध्यापक मोहन सेनापति ने कहा सूखी होली खेलकर पानी का बचत किया जा सकता है। केमिकल युक्त रंगों से भी बचा जा सकता है। इससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर बच्चे रेणुका, काजल, श्रध्दा, अर्चना, संतोष प्रवीण, यशवंत, सुरज, जैनुल, बेदु ने कहा वे घर में भी सूखी होली खेलेंगे और दूसरों को भी सूखी होली खेलने के लिए कहेंगे। इस अवसर पर शिक्षक गणेश रवानी, भोजराज रजक, शबाना सिंह, भूपेंद्र महंत मौजूद थे।

बाजार में रही चहल-पहल

बाजार में होली को लेकर सोमवार को काफी चहल पहल रही। बाजार में हर्बल गुलाल की मांग अधिक रही। व्यावसायी दिनेश सेन, अनिल ठाकुर ने कहा हर्बल गुलाल की मांग अच्छी है। कुछ वर्षो से अब काफी सारे लोग हर्बल गुलाल की मांग कर रहे हैं।

अस्पताल में भी सूखी होली

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अनिल वर्मा ने कहा सूखी होली ही खेलना ज्यादा अच्छा है, क्योंकि केमिकल युक्त रंग के उपयोग से शरीर की त्वचा को नुकसान होता है। साथ ही आंख के लिए भी खतरनाक है। सावधानी से होली खेलना चाहिए। केमिकल युक्त रंग से तो दूर रहना चाहिए।

बैठक में अपील: शांति से खेलें होली, पानी भी बचाएं

पखांजूर | थाना पखांजूर में होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें राजनीतिक दल, वरिष्ठ नागरिक व डीजे वाले शामिल हुए। एएसपी राजेंद्र जायसवाल, थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने सभी को समय पर होली दहन कर शांतिपूर्वक होली त्योहार मनाने कहा गया। किसी तरह का किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने तथा सूखी होली गुलाल से मनाने व पानी बचाने की बात कही। चाइना प्रोडक्ट के साथ ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहने की हिदायत दी गई। कहीं भी कुछ गलत होते दिखे या कहीं भी कुछ हुड़दंग हो रहा हो या डीजे बजाई जा रही हो, तो इसकी सूचना पुलिस को देने कहा गया।

कांकेर। सूखी होली खेलते हुए बच्चे व शिक्षक।
खबरें और भी हैं...