पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Antagarh News Chhattisgarh News Children Presented Patriotic Songs Soldiers Distributed Items

बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जवानों ने बांटे सामान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोडगांव में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

अंतागढ़ | बीएसएफ की 17वी बटालियन कैंप बोडगांव द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज कर दवाइयां दी गई। इस अवसर पर रूपिंदर भारद्वाज, डॉ अभिजीत मुखर्जी, स्वरूप साहा, देवेंद्र सिंह, राज सिंह आदि उपस्थित थे।

कोयलीबेड़ा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए स्कूली बच्चे।

कोयलीबेड़ा | सीमा सुरक्षा बल की 4 थी वाहिनी द्वारा कोयलीबेड़ा में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

कमांडेंट योगेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन हर साल किए जाते रहेंगे। हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद ग्रामीणों की ऐसे आयोजन के माध्यम से सहायता हो सकें। कार्यक्रम के तहत किसानों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों को कृषि यंत्र, महिलाओं को साड़ी, चप्पल, मच्छरदानी व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों को बेग, साइकिल, खेल सामग्री, पाठ्य सामग्री, क्रिकेट किट, टेबल-कुर्सी का वितरण किया गया। शिविर में कोयलीबेड़ा के अलावा तुरसनी, जिरामतराई के ग्रामीण शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...