- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Collectors Who Have Successfully Used Malnutrition Have Been Awarded The Civilian Scotch Award
कुपोषण भगाने सफल प्रयोग कर चुके कलेक्टरको मिलेगा सिविलियन स्कॉच अवार्ड का सम्मान
गर्भवती महिलाओं को बांटे गए मुनगा के पौधे
गर्भवती महिलाओं को उद्यानिकी विभाग के माध्यम से मुनगा के पौधे वितरित करते उसे अपने घर के आंगन में उगाने सलाह दी गई। मुनगा का पौधा तेजी से बढ़ता है। अब तक 9 हजार महिलाओं को मुनगा के पौधे वितरित करते उसके फायदे बताए जा चुके हैं। जिले की प्रत्येक आंगनबाड़ी में बताया गया कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती माताओं के भोजन में क्या क्या शामिल करना अनिवार्य है।
कांकेर | कुपोषित बच्चों व एनिमिया पीडि़त महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए जिले में नए प्रयोग किए गए। 6 महीने में ही इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। 515 अति कुपोषित बच्चे तथा 30 प्रतिशत एनिमिया पीडि़त महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आया है। इस कार्य के लिए जिले के कलेक्टर केएल चौहान को 14 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सिविलियन स्कॉच अवार्ड दिया जाएगा।
कांकेर जिले में अति कुपोषित बच्चों की संख्या 14,433 है। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं एनिमिया यानी खून की कमी से पीडि़त हैं। कलेक्टर केएल चौहान ने कुपोषित बच्चों तथा एनिमिक पीडि़त महिलाओं को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कार्ययोजना बनाकर आंगनबाडिय़ों के माध्यम से नियमित गर्म भोजन दिलाना शुरू किया। भोजन में अंडा शामिल किया गया। मुनगा गांवों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है जो कुपोषित बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खिलाना शुरू किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में दाल में मुनगा भाजी डालना अनिवार्य किया गया।