पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Consumers Can Complain In The Forum If They Cheat In The Purchase

खरीदी में ठगी हो तो उपभोक्ताफोरम में कर सकते हैं शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर। उपभोक्ता दिवस का किया गया आयोजन।


भानुप्रतापपुर | शनिवार को नगर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा किसी भी वस्तु खरीदी में ठगी के शिकार होने पर जिला उपभोक्ता फोरम में 10 लाख से लेकर 20 लाख तक क्षतिपूर्ति आवेदन करने पर दिया जाता है। हमारे देश में अन्नदाता कहे जाने वाले किसान जो गुणवत्ता के अभाव में सबसे जादा धोखा खाते हैं। बीज में गुणवता के कमी के कारण फसल के उत्पादन में कमी आती है या फिर नुकसान उठाना पड़ता है। उर्वरक खाद में गुणवताहीन होने से भी नुकसान का सामना करना पड़ता है। सभी परेशानी को देखते हुए 1982 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नागरिकों को सुविधा के लिए उपभोक्ता दिवस मनाने का फैसला लिया गया। तब से प्रति वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जा रहा हैं।
खबरें और भी हैं...