पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Contractor Building Ready Municipality Made 80

ठेकेदार- भवन तैयार, पालिका- 80% ही बना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुत्री शाला शहर के एक रियासतकीन भवन में लगती है जो पूरी तरह से जर्जर हो गया था। नगर पालिका ने इस भवन के जीर्णाेद्घार का काम 11 लाख की लागत से शुरू कराया था। पालिका तथा ठेकेदार के बीच विवाद के चलते जीर्णाेद्धार कार्य प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार का कहना है जितना काम करना था, कर दिया गया है। इधर ठेकेदार ने काम बंद करा दिया है जबकि पालिका के सबइंंजीनियर का कहना है अभी निर्माण कार्य 20 प्रतिशत शेष है।

2019 में मई माह में जीर्णोद्धार कार्य शुरू हुआ। नगर पालिका चुनाव के दौरान बंद हुआ काम अब तक बंद है। स्कूल के अंदर ही निर्माण सामग्री रखी है। मलबा पड़ा है। इसके कारण छात्रों को खेलने में दिक्कत होती ही है प्रार्थना कराने में भी परेशानी हो रही है। प्राथमिक तथा मिडिल के बच्चों को भवन के पीछे प्रार्थना कराई जा रही है।

काम बंद करने को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी

नगरपालिका के अनुसार अभी काम 80 प्रतिशत ही हो पाया है तथा 20 प्रतिशत निर्माण शेष है। छत के ऊपरी भाग का लेंटर पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने 11 लाख में से 9 लाख का ही काम किया है। नगर पालिका ने ठेकदार को नोटिस भी दिया है लेकिन ठेकेदार ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इधर नगरपालिका शेष कार्य के लिए फिर से निविदा जारी करने वाली है।

पालिका को काम पूरा कराने लिखा जाएगा

कांकेर बीआरसी डीके भास्कर ने कहा कि पुत्री शाला स्कूल भवन का जीर्णाेद्धार नगरपालिका द्वारा कराया जा रहा है। काम क्यों बंद पड़ा है इसकी जानकारी नहीं है। पालिका को पत्र लिखकर कार्य शीघ्र पूरा कराने कहा जाएगा।

मुझे नोटिस नहीं मिला

इधर ठेकेदार टिकेंद्र ठाकुर का कहना है नगरपालिका के साथ जितना कार्य कराने का अनुबंध हुआ था उतना कार्य कराया जा चुका है। छत लेवल तथा दरवाजा लेवल तक का काम पूरा हो चुका है। 10 लाख रूपए से ज्यादा का काम हो चुका है। मुझे नगरपलिका से कोई नोटिस नहीं मिला है।

नई निविदा जारी करेंगे

कांकेर नगरपालिका सब इंजीनियर कमलेश साहू ने कहा 11 लाख मेें से 9 लाख का निर्माण कार्य ही हुआ है। स्कूल भवन का 20 प्रतिशत काम शेष है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था लेकिन नोटिस का जवाब ठेकेदार ने नहीं दिया है। अब नई निविदा जारी कर भवन निर्माण काम शुरू कराया जाएगा।

ठेकेदार व पालिका में विवाद, परिसर में पड़ा है मलबा और निर्माण सामग्री


छात्रों की परेशानीखेलने और प्रार्थना करने कहां जाएं

निर्माण काम बंद होने के साथ स्कूल परिसर में ही पड़ा मलबा।
खबरें और भी हैं...