- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Corona 10839s Chicken For 38 Rupees Still Unsubscribed
कोरोना... 108 का चिकन 38 रुपए किलो, फिर भी ग्राहकी नहीं
कोराना वायरस को लेकर लोगों में काफी डर समा गया है। इसके वायरस से संक्रमित न हो जाएं इसके चलते लोग तरह तरह के बचाव कर रहे हैं। सबसे ज्यादा असर मांसाहार व्यापार पर पड़ा है। आलम यह है बायलर मुर्गा खरीदने ग्राहक
ही नहीं मिल रहे हैं। उसके दाम में भारी कमी आई है। होली के सीजन के दौरान बायरल मुर्गा प्रतिकिलो 108 रूपए तक की दर से बिकता है जो वर्तमान में 38 रूपए किलो बिक रहा है लेकिन इसके बाद भी ग्राहकी नहीं है।
होली का बाजार व रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद मुर्गा मार्केट में एक भी ग्राहक नहीं थे। सभी दुकानदार ग्राहकों के इंतजार करते दिन भर बैठे रहे। जब से बायलर मुर्गा से कोरोना वायरस को जोड़ कर अफवाह फैलाई गई तब से इसकी खपत में भरी कमी आई है। इंडियन बायलर के मैनेजर कामरान कुरैशी ने बताया सामान्य दिनों में प्रतिदिन कांकेर शहर क्षेत्र में ही दो से तीन टन माल की खपत होती थी। खपत घटकर दस से 20 किलो रह गई है।
त्योहार सीजन में 10 से 12 टन माल की खपत होती थी लेकिन इस साल होली में 50 क्विंटल माल खपना मुश्किल हो गया है। डेली मार्केट में रिटेल काउंटर के संचालक आबिद रजा, आदिल रजा व अन्य ने बताया होली के सीजन में मुर्गे का रेट प्रति किलो 108 रूपए तक पहुंच जाता है जो ग्राहकी नहीं होने से घटकर 38 रूपए हो गया है। इसके बावजूद ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। दिन भर ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। होली व साप्ताहिक बाजार के दिन एक पल भी आराम करने का वक्त नहीं मिलता था।
गांव-गांव में फेरी लगा कर बेचे जा रहे मुर्गे
मैनेजर व अन्य पोल्ट्री फार्म संचालकों ने बताया लगातार मुर्गो का वजन बढऩे व जगह नहीं होने के कारण उन्हें कम दाम में बेचना पड़ रहा है। दुकान तक ग्राहक नहीं आने के कारण अब गांव-गांव में पहुंच फेरी लगाकर मुर्गो को बेचना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दो से ढाई किलो साईज के मुर्गो को 50 रूपए प्रति नग के दर पर बेचा गया है। इस दौरान विक्रेताओं ने चिकन मेला का भी आयोजन किया।
मछली व अंडों से भी दूरी बनाई
कोरोना को लेकर अफवाह का बाजार भी गर्म है। बायलर मुर्गे के कारण पोल्ट्री फार्म से आने वाले अंडो को लेकर भी तरह तरह की पोस्ट सोशल मीडिया में की जा रही है। लोग अंडों से दूरी बनाते जा रहे हैं। उसका भी दाम गिरने की संभावना बढ़ रही है। इसी तरह अबतक मछली को कोरोना वायरस से सुरक्षित बताया गया था जिससे उसका दाम बढ़ गया था। पिछले तीन दिन से मछली को भी इससे जोड़ दिया गया है जिससे अब इसकी भी मांग गिरती जा रही है। मछली का भी दाम कम होने की संभावना है।
शहर का मुर्गा मार्केट रविवार साप्ताहिक बाजार के दिन भी पड़ा रहा सूना।