पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Csc Gets National Quality Assurance Standards Certificate

सीएससी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश में नई पहचान बनाते हुए क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट हासिल किया है। 26 व 27 जनवरी को पूर्व नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत राष्ट्रीय स्तर की मूल्यांकन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का असेसमेंट किया था। इसके अंतर्गत 11 विभाग एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी, ओपीडी, फार्मेंसी एंड स्टोर, रेडियो लोजी, लैबोरेटरी, लेबर रूम, एनबीएसयू, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड स्टोरेज, यूनिट एवं जनरल एडमिनिस्ट्रेशन का एनक्यूएएस के मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन किया गया। इसमें संस्था को छग में अब तक का सबसे ज्यादा 95.01 प्रतिशत स्कोर मिला। इसके बाद भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट दिया गया।
खबरें और भी हैं...