पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Didi Mandai Told The Secret Of The Success Of The Group

दीदी मंडई... समूह की सफलता का राज बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर | भानुप्रतापपुर में महिला शक्ति संगठन द्वारा दीदी मंडई का आयोजन किया गया। इसमें 52 ग्राम पंचायत के 1050 महिला समूह की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी-अपनी समूह के सफलता के राज बताए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने कहा महिलाओं द्वारा घर से लेकर आसमान तक उपस्थिति है। समूह के माध्यम से कार्य सराहनीय है। आप सबकी मांगों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा कराया जाएगा। कोई भी समस्या हो ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत सहित जिला पंचायत में मांग रखे। समूह की महिलाओं ने स्वयं के बनाए गए सामानों का स्टॉल लगाकर बिक्री भी की। इस मौके पर रामबाई गोटा, बृजबत्ती मरकाम, सूनाराम तेता, शोयब अहमद, कमलेश गावड़े, आरएस तारम, तमाली कुंडू, सरपंच लक्ष्मी मंडावी, जैम्स तिग्गा आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...