- Hindi News
- National
- Bhanupratappur News Chhattisgarh News District And Tehsil Level Karma Jayanti Festival On 22nd
22 को जिला और तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव
भानुप्रतापपुर| जिला एवं तहसील साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती महोत्सव का आयोजन 22 मार्च को बाबूदबेना खासपारा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मोहन मंडावी होंगे। अध्यक्षता छग साहू समाज अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी करेंगे। विशेष अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, विधायक शिशुपाल सोरी, अनूप नाग होंगे। इस मौके पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी तहसील साहू समाज के अध्यक्ष सेवकराम साहू तथा परिक्षेत्र मीडिया प्रभारी विजय साहू ने दी है।