पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News District Kalar Society Will Be Elected On 15th Three Names For The President

जिला कलार समाज का चुनाव 15 को होगा, अध्यक्ष के लिए तीन नाम आए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहले ब्लॉक के पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे

कलार समाज के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च रविवार को माकड़ी सिंगराय में चुनाव होगा। पहले नव निर्वाचित ब्लाक पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसमें चुनाव संपन्न करा मतगणना कर विजेता की घोषणा की जाएगी। सभी ब्लाक पदाधिकारियों को चुनाव में उपस्थित होने कहा गया है।

कांकेर | कलार समाज जिला इकाई कांकेर में चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। जिलाध्यक्ष को लेकर अब तक तीन लोगों ने दावेदारी पेश की है। कलार समाज का चुनाव अब त्रिकोणीय होने से रोचक हो गया है। इस चुनाव में युवा प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। युवक प्रकोष्ठ में एकमात्र नाम आने से निर्विरोध होने की संभावना बढऩे लगी है। महिला प्रकोष्ठ में अब तक खुलकर किसी का नाम सामने नहीं आया है। इससे वर्तमान अध्यक्ष के फिर से चुने जाने की संभावना है।

कलार समाज की 1 मार्च को आयोजित संभागीय बैठक में निर्णय लिया गया था कि 15 मार्च रविवार को जिला इकाई का चुनाव कराया गया जाएगा। इसके बाद से इसके दावेदार तैयारी में जुट गए हैं। वर्तमान अध्यक्ष दयाराम जैन टिमनार के अलावा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रहे लोकेश जैन माकड़ी सिंगराय तथा चरण सिन्हा सरंगपाल का नाम शामिल है।

जिले के अन्य पदों का भी चुनाव कराया जाएगा। इसी तरह युवा प्रकोष्ठ के लिए एकमात्र नाम राजकुमार कश्यप का सामने आया है। विदित हो जिला इकाई के लिए ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा मतदान किया जाएगा। इसमें कांकेर विकासखंड के अलावा धमतरी जिले का नगरी विकासखंड भी कलार समाज के कांकेर इकाई अंतर्गत आता है। कांकेर जिला इकाई के लिए कुल 140 से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।
खबरें और भी हैं...