- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Do Not Add Water To The Road Construction People Are Disturbed By Dust
सड़क बना रहे पर पानी नहीं डालते, धूल से लोग परेशान
धूल से निजात पाने के लिए चक्काजाम भी कर चुके हैं ग्रामीण
दुर्गूकोंदल। धूल के चलते आसपास के रहने वाले लोगों को हो रही परेशानी।
दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल से ग्राम कोकड़े तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन वाहनों की आवाजाही से सड़कों पर धूल का गुबार उडऩे से कर्रामाड़, कोकड़े, जातावाड़ा के ग्रामीण पिछले 6 महीने से परेशान हैं। कोकड़े, जातावाड़ा के ग्रामीणों ने पानी डालकर धूल से बचाव करने की मांग को लेकर चक्काजाम भी किया था, लेकिन ठेकेदार और उसके कर्मचारी नहीं माने।
भारी वाहनों के गुजरने से पीछे चल रहे दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं आसपास के घरों में धूल की चादर चढ़ गई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण 6 महीने से पीडब्ल्यूडी विभाग ठेकेदार और सड़क निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से धूल से बचाने सड़क पर पानी डालने की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा लगातार वाहनों की आवाजाही से धूल का गुबार उड़ता रहता है। धूल उडऩे से सामने सड़क पर चलने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ता। वहीं सांस लेने में भी काफी दिक्कत होती है। धूल से घर, कपड़े, घरेलू सामान, खाद्य सामग्री भी खराब हो रहे हैं। बाइक व साइकिल सवार कई बार गिरकर दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर निर्माण पूरा होने तक पानी का छिड़काव करने की मांग की है।