पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Doctors Not Even Found In The Corona There

इधर कोरोना उधर इमरजेंसीवार्ड में भी डॉक्टर नहीं मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगपंचमी पर ओपीडी बंद थी, मरीज भटकते रहे

कई बार ड्यूटी कक्ष में रहते हैं डॉक्टर

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा आरसी ठाकुर ने कहा कि दोपहर में जब वे जिला अस्पताल गए थे तब ड्यूटी डॉक्टर मौजूद थे। कई बार डॉक्टर ड्यूटी कक्ष में रहते हैं तथा लोगों को पता नहीं चल पाता है।

कांकेर | रंगपंचमी पर जिला अस्पताल की ओपीडी बंद थी। ओपीडी बंद होने के दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक डॉक्टर का होना जरूरी होता है, क्योंकि कभी भी घटना दुर्घटना से संबंधित इमरजेंसी केस आते रहते हैं लेकिन रंगपंचमी होने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड में भी दोपहर को एक घंटे ड्यूटी डाक्टर नहीं थे। इसके चलते मरीजों को परेशानी हुई।

14 मार्च को रंगपंचमी पर जिला अस्पताल में भी अवकाश के चलते ओपीडी बंद थी। दोपहर 12 से 1 बजे के दौरान इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डाक्टर के नहीं थे। अस्पताल से सूचना भेजे जाने पर उक्त ड्यूटी डॉक्टर पहुंचे तथा लोगों का इलाज किया। संजय नगर के दीपक ध्रुव ने कहा वे अपनी बहन को लेकर इलाज कराने पहुंचे लेकिन पर्व के कारण ओपीडी बंद थी तथा ड्यूटी डॉक्टर भी नहीं थे। शाहवाड़ा के रामनारायण रामटेके ने कहा कि एक घंटा से ज्यादा समय से डॉक्टर का इंतजार करते रहे। सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। डॉक्टरो से कहा जाएगा कि ड्यूटी के दौरान अस्पताल में ही रहें।
खबरें और भी हैं...