- Hindi News
- National
- Pankhanjur News Chhattisgarh News For Five Months Hand Pumps Are Fetching Water From 2 Km Away
पांच माह से हैंडपंप खराब 2 किमी दूर से ला रहे पानी
दुर्गूकोंदल | ग्राम पंचायत जातावाडा के आश्रित ग्राम कोकडे के तरियापारा में 5 महीने से हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण लक्ष्मण जैन, मानिक राम, कीर्तन, रमेश, मानूराम, बिसेलाल लाल ने कहा तरिया पारा में 5 महीने से हैंडपंप खराब पड़ी हुई है, जिसे मरम्मत करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भानुप्रतापपुर एवं हैंड पंप मैकेनिक को कई बार अवगत कराया गया। मोहल्लेवासियों को 2 किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।