पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नदी में डूबने से बालिका की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोयलीबेड़ा| मेड़की नदी में सहेलियों के साथ नहाने गई 14 वर्षीय नाबालिग युवती की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च की सुबह 11.30 बजे कोयलीबेड़ा बाजार पारा की चुनेश्वरी (14) पिता लखन अपनी कुछ सहेलियों के साथ गुटाकछार मार्ग के पास मेढ़की नदी में नहाने गई हुई थी। नहाने के दौरान चुनेश्वरी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उनके सहेलियों ने बचाव के लिए आवाज लगाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था। सहेली को डूबते हुए देखकर सभी भागते हुए गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने नदी पहुंचकर नाबालिग को बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया।
खबरें और भी हैं...