पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्राम सभा... बुजुर्ग महिलाओं का किया गया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | ग्राम गोतपुर में महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह नेताम ने की। नोडल अधिकारी सुदेश जैन, पंचायत सचिव चिंताराम यादव महिला दिवस के बारे में जानकारी दी। सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट आदर्श प्रधानपाठक सगराम सिंह ठाकुर द्वारा ग्राम के बुजुर्ग माताओं का साड़ी व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रिकेश्वर नेताम, ग्राम पटेल पावर सिंह शोरी, उप सरपंच भगवती देवांगन, गंगाधर नेताम, कबीर नेताम, रोजगार सहायक रोहित नेताम सहित सभी पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...