- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Handpumps In School Premises Children Go To Nearby Houses To Collect Bad Water For A Year
स्कूल परिसर का हैंडपंप सालभर से खराब पानी लेने आसपास के घरों में जाते हैं बच्चे
पखांजूर। हैंडपंप खराब होने के कारण घर से पानी लेकर पहुंचे बच्चे।
पखांजुर | पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला पीवी 63 में पिछले एक साल से पेयजल की समस्या बनी हुई है। स्कूल के हैंडपंप एक साल पहले खराब हो गया था, तब से लेकर अभी तक हैंडपंप की मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
हैंडपंप खराब होने के चलते स्कूली बच्चों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यहां तक की बच्चों को पीने के लिए पानी बोतल में भरकर घर से लाना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने के कारण मध्याह्न भोजन के लिए भी पानी स्कूल के आसपास के घरों से रोज मांग कर लाना पड़ता है। बच्चों को पीने का पानी लाने के लिए सड़क पार कर आसपास के घरों में जाना पड़ता है। इस तरह से रोड पार करने के दौरान हादसे का अंदेशा बना रहता है। समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया। 2 मार्च को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा भी बीईओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया है। इसके बाद भी अब तक कोई पहल नहीं हुई है।
संकुल समंवयक सुकुुुमार विश्वास ने बताया शाला खुुुलने के साथ ही रसोइयों द्वारा स्कूल के ड्रम में पानी भर दिया जाता है, जिसका उपयोग बच्चे करते हैं। कुछ बच्चे घर से पानी लाते हैं।