पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन... बुजुर्गों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | शहर सिंध समाज की महिला इकाई सुनहरे कदम द्वारा सिंधु भवन मांझापारा में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जो आयु वर्ग के अनुसार था। विजेता प्रतिभागी महिला, युवती व बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही समाज की बुजुर्ग महिलाओं को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनहरे कदम की सदस्य सुनीता मोटवानी, विजया आसरानी, उर्वशी मोटवानी, पायल मोटवानी, दीपा जवरानी, सुमन मखीजा, डिम्पल केशवानी, मोनी केशवानी, विनीता बुधवानी, किरण भाषवानीए, रेशम वत्यानी, मनीषा भाषवानी, महक रमानी, साक्षी मोटवानी, नंदा लखवानी, मुस्कान मंगलानी, प्रिया आहूजा, कशिश नैनानी, विमला गिडलानी शामिल थीं।
खबरें और भी हैं...