- Hindi News
- National
- Antagarh News Chhattisgarh News Honored Women Leading In All Fields Including Social Service Sports
समाज सेवा, खेल सहित सभी क्षेत्रों में आगे रहने वाली महिलाओं का किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगति लेडीस ग्रुप द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया। ऊषा गौतम सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापिका माध्यमिक शाला दुर्गुकोंदल, सरपंच पार्वती सोरी, जनपद सदस्य राधा जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की जोहतरीन गौतम को मास्टर एथलीट खेल में पैदल चाल एवं दौड़ में सिल्वर मेडल एवं गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर, रीता वस्त्रकार को मास्टर एथलीट खेल में लंबी कूद, दौड़, पैदल चाल में गोल्ड प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
कुपोषण अभियान के तहत पोषण स्तर में सुधार लाने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ओम लता सोनी, कौशल्या दुग्गा, जमुना जैन, मीना दुग्गा, दुकारो, दुकालो नेताम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रगति लेडीस ग्रुप अध्यक्ष नीलम साहू, उपाध्यक्ष सरिता यादव, सचिव थामेश्वरी गौतम, कोषाध्यक्ष सविता सेन, जोहतरीन गौतम, उत्तरा वस्त्रकार, संगीता ठाकुर, द्रौपदी मौहान आदि उपस्थित थे। दुर्गूकोंदल ब्लॉक के 44 ग्राम पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जनपद सीईओ केएल फाफा ने बताया 44 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प : हाटकोंगेरा। ग्राम पंचायत हाटकोंगेरा में विश्व महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच शकुंतला उसेंडी, सचिव शिवप्रसाद मंडावी, रोजगार सहायक तीज लाल, अगेश्वरी नाग, सुमित्रा यादव, हिरेश्वरी, भुनेश्वरी, उमेश्वरी, संतोषी देवांगन, संतोषी जैन, पूनम दास महंत उपस्थित थे।
महिला दिवस पर कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
चारामा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहभागी प्रशिक्षण केंद्र चावड़ी में कृषक संगोष्टी का आयोजन किया गया। कलावती कश्यप द्वारा विभिन्न प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख बीरबल कुमार साहू ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले योजनाओं के बारे में बताया।
उद्यान वैज्ञानिक सुरेश कुमार मरकाम ने सब्जी, बाड़ी उचित पोषण और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। चंदू लाल ठाकुर ने पौधे में लगने वाले रोग और उसके समाधान पर महिलाओं को जानकारी दी। अंबेडकर विश्व विद्यालय नई दिल्ली के लल्ली ने जैविक खेती करने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने योगदान पर ध्यानाकर्षित किया।
कार्यक्रम में सरपंच श्यामसाय गावड़े, माधुरी नायक, रूखमणी खवास, संतु राम, टिकेश्वरी यादव, रीना गावड़े, नागेश माहला, बेबी खड़्हा, मीना बाई, कृष्णा नायक, सीमा यदु, दीपिका सिंहसार, स्वर्णिमा, सौरभ, धर्मेंद्र कुमार, आलोक, कमलदास, माधव, दीवाकर, अमित, रामदेव, सूर्या, एवन, बलीराम आदि उपस्थित थे।
सेना में भी महिलाएं दिखा रही हैं दम
अंतागढ़ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आमाबेड़ा के गोठान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी पंचायतों के स्व-सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष भूवन लाल जैन ने महिलाओं को भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा महिला पुरुषों से कम नहीं है। महिलाएं सेना से लेकर हर कार्य में महारथ हासिल कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति का दायित्व बखूबी महिलाएं निभा रही हैं। कार्यक्रम सरपंच लोकेश बघेल ने कहा महिलाओं का योगदान इतिहास में भी पढने मिलता है । शत्रुओं से महिलाओं ने हथियार लेकर लड़ा है और देश के लिए कुर्बान हो गई हैं। एडीओ एचएस जुर्री ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सविता नाग, श्यामा कश्यप, रीना सिन्हा आदि उपस्थित थे।
महिलाएं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं- ठाकुर
सरोना | ग्राम साल्हेभाट में महिला स्व सहायता समूह द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तारा ठाकुर ने कहा महिलाओं को भी पूरा अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रकाश डाला। महिलाओं से कहा कि अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं एवं अपने अधिकार के प्रति हमेशा आगे रहे। कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुड़पार सरपंच सनत शोरी, सुमित्रा वट्टी आदि उपस्थित थे।
इतिहास रहा है महिलाओं के संघर्ष का गवाह: ध्रुव
कोरर। इच्छापुर में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन।
कोरर | माध्यमिक विद्यालय कोरर के परिसर में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने कहा आज आपका दिन है। महिलाओं के संघर्ष का इतिहास गवाह रहा है। छत्तीसगढ की महिलाएं हमेशा से सशक्तिकरण का मिसाल है। मिनी माता को आज पूरा जगत जनता है। घर, परिवार, व्यवसाय, नौकरी, राजनीति सभी क्षेत्रों में महिलाएं आज आगे हंै।
मनरेगा से लेकर राजनीति के क्षेत्र में भी आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही हैं। महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण है, महिलाएं पुरुषों से भी आगे होती जा रही हैं। कार्यक्रम में सरपंच सौरभ ठाकुर, ग्राम पटेल आशीष ठाकुर, उपसरपंच हेमराज राठौर, पंच युसूफ कुरैशी, अमीना कुरैशी आदि उपस्थित थे। शिवि डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा ग्राम इच्छापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के अधिकार, लिंग समानता एवम महिला दिवस क्यों मनाया जाता है, इसकी जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया।
कुर्सी दौड़ में प्रथम रविता कांगे, द्वितीय किरण सेन, तृतीय सुशीला कांगे, रस्सी खींच में किरण समूह विजयी रही। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिमा तेटा, वार्डपंच किरण सेन, नरसिंग टेता, शिवी टीम की पूर्णिमा साहू, सफ़ीना, याचना, वृति संस्था की करुणा उपस्थित थीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटतरा में महिला दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का संस्था प्रभारी निशा केवलरामनी ने शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र ठाकुर, टीआर पटेल, भूपेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।
दुर्गूकोंदल। प्रगति लेडिस ग्रुप ने महिलाओं का किया सम्मान।
चारामा। चावड़ी में कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।