पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News If We Did Not Pay Money In Kamtera My Elder Brother Was Killed

कामतेड़ा में पैसे नहीं दिए तो बड़े भाई की कर दी हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर। ग्राम कामतेड़ा में होली पर्व के दिन छोटे भाई ने एक हजार नहीं देने पर नाराज होकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। 10 मार्च को ग्राम कामतेड़ा में सुबह पूरा परिवार होली खेेली, लेकिन रात के दिन पूरा मौहाल गमगीन हो गया। रात 8 बजे संपत मंडावी (21) ने अपने बड़े भाई हरिशंकर मंडावी (35) पिता ढ़ेलाराम से 1 हजार रुपए मांगे, लेकिन हरिशंकर ने पैसे नहीं दिए और कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। इससे दोनों में विवाद हो गया। संपत ने धान कूटने वाले मूसल से हरिशंकर पर कई वार किए। परिवार ने छुड़ाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा। गंभीर चोट लगने के हरिशंकर की मौत हो गई। आरोपी फरार है।
खबरें और भी हैं...