पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Instructions Not To Leave Headquarters Without Permission

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में निवास करने के निर्देश कलेक्टर केएल चौहान ने दिए हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय में निवास करने एवं कार्यालय में अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। आम जनता से मिलने के लिए सप्ताह में एक दिवस निर्धारित भी कहा गया है। कलेक्टर ने कहा वर्तमान में विधानसभा सत्र चल रहा है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस फैलने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन स्थिति घोषित किया गया है एवं यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। अत: उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति के अवकाश में न जाए एवं मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें तथा अपने अधिनस्थ कर्मचारियों का भी बिना अनुमति के अवकाश स्वीकृत न करें।
खबरें और भी हैं...