- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Interview For Entrepreneurship Training On 16th
उद्यमिता प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 16 को
कांकेर| जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा दो सप्ताह के उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदकों के चयन के लिए 16 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण में विभिन्न शासकीय विभागों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए लाभांवित कराने का प्रयास किया जाएगा। आवेदन महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में जमा किया जा सकता है।